दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रेटर नोएडा इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिसरख थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इटेरा इलाके में तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में स्कूटर राइटर की मौत हो गई और उसकी बीवी बुरी तरह घायल हुए, जिसे पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं आरोपी हादसे के बाद अपनी थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
थार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी
मिली जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की शाम को स्कूटर नंबर UP16-EE-2569 पर नीरज अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे कि थार नंबर UP14-GB-7267 ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही चिपियाना निवासी नीरज उछलकर नाले में जा गिरे, वहीं उनकी पत्नी सड़क किनारे गिरी. राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया. वहीं नीरज की पत्नी की हालत अब खतरे से बाहर है. हादसे की सूचना जैसे ही घर पहुंची, चीख पुकार और मातम पसर गया.
आरोपी थार छोड़ मौके से फरार हुआ
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. थार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. नीरज के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. आरोपी ड्राइवर का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हादसा थार SUV के हिट-एंड-रन केस के बाद हुआ है, इसलिए पुलिस अब ऐसे मामलों में सख्ती बरतते हुए आरोपियों पर सख्त एक्शन लेगी.
जयपुर में थार ने स्कूटर को टक्कर मारी
बता दें कि गत शनिवार को राजस्थान के जयपुर में भी तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने स्कूटर सवार को टक्कर मारी थी. हादसे में सांगानेर निवासी 57 साल के नवल शर्मा की मौत हुई है. वे स्कूटर पर अपने काम पर जाने के लिए निकले थे कि थार ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में वे बुरी तरह घायल हुए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चोटों से ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई. गुरुग्राम में भी एक शख्स ने दोस्तों से कहासुनी के बाद उन्हें लेकर जा रही टैक्सी को जोरदार तरीके से टक्कर मार दी थी.
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
13 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
4 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
6 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
22 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines