---विज्ञापन---

Watch Video: घोसी उपचुनाव जीतने के बाद विधानसभा पहुंचे सपा के सुधाकर, दिया बड़ा बयान

Sudhakar Singh Video: उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह चौहान ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसी आठ सितंबर को आए नतीजों में सपा से भाजपा में जाने वाले दारा सिंह चौहान को भारी मतों से हराया था। आज यानी सोमवार को सुधाकर सिंह […]

---विज्ञापन---

Sudhakar Singh Video: उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह चौहान ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसी आठ सितंबर को आए नतीजों में सपा से भाजपा में जाने वाले दारा सिंह चौहान को भारी मतों से हराया था। आज यानी सोमवार को सुधाकर सिंह विधानसभा पहुंचे। यहां विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विधानसभा की सदस्यता दिलाई।

शपथ लेने के बाद मीडिया से की बात

इस दौरान सपा विधायक सुधाकर सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में हमें जो बहुत बड़ी जीत मिली है, वो वहां की जनता की जीत है। इसमें हमारा कोई एहसान नहीं है। ये जनता का एहसान है। इसके बाद उन्होंने इस सीट पर सरकार की ओर से पूरी ताकत लगाने के सवाल पर कहा कि ये तो आप भी जानते हैं कि वहां क्या हुआ था।

---विज्ञापन---

40 हजार वोटों से हासिल की थी जीत

बता दें कि यहां पूर्व में समाजवादी पार्टी के दारा सिंह चौहान विधायक थे। कुछ माह पहले उन्होंने सपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। 5 सितंबर को इस सीट पर चुनाव हुआ और 8 सितंबर को नतीजे घोषित हुए, जिसमें सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौहान ने करीब 40000 वोटों से जीत हासिल की।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Sep 18, 2023 03:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola