ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर सपा नेता मोहम्मद इखलाक द्वारा लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है रोजगार नहीं पर सिंदूर जरूर बांट रहे हो, सेना का नाम लेके फिर वोट मांग रहे हो।
पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव और आदित्य यादव के साथ कई नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में लिखा गया है रोजगार नही, पर सिंदूर जरूर बांट रहे हो, सेना का नाम लेके फिर वोट मांग रहे हो। शिक्षा दो, काम दो, ये देश मांगता हिसाब दो, सेना है देश की शान उसे मत बनाओ प्रचार का सामान।
सिंदूर तो पति खुद लाकर देगा, पूछता है भारत
वहीं कार्यालय के ठीक सामने दूसरा पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि ‘बेटियों को अधिकार दो, अवसर दो, शिक्षा दो, रोजगार दो, सिंदूर की चिंता मत करो वो अपना भाग्य खुद लिखेगी’। ‘घर-घर पहुंचना है, तो शिक्षा और रोजगार पहुंचाओ, सिंदूर तो पति खुद लाकर देगा, पूछता है भारत।
सिंदूरदानी बांटेगी बीेजेपी सरकार
यूपी की योगी सरकार ने दो दिन पहले ऐलान करते हुए सामूहिक विवाह योजना के तहत 50 हजार रुपये बढ़ाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब सामूहिक विवाह योजना के तहत 1 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही कन्याओं को सिंदूरदानी देने की घोषणा भी सरकार ने की है। इसको लेकर अब लखनऊ में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी ने सपा के पोस्टर को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘बांग्लादेशी रुपये दिए और सीमा पार जाने को कहा…’, डिपोर्ट हो चुकी गोलाघाट की बेगम ऐसे लौटी घर
सीजफायर को लेकर विपक्ष लामबंद
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर विपक्ष लगातार प्रश्न उठा रहा है। एक ओर कांग्रेस राफेल गिरने और विदेश मंत्री के पाकिस्तान को हमले की सूचना देने को लेकर लगातार प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर सपा और अन्य क्षेत्रीय क्षत्रप पर पीएम मोदी और बीजेपी पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Watch: ‘कोई भी व्यक्ति सिस्टम से ऊपर नहीं’, खुद को ‘तीस मार खां’ समझने वालों को मुर्शिदाबाद के SP का संदेश
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
18 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines