Sambhal masjid painting permission: संभल स्थित जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं मिलने पर संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क भड़क गए। उन्होंने कहा कि रंगाई-पुताई कोई बड़ी चीज नहीं है। मस्जिद या किसी दूसरे धार्मिक स्थल पर रूटीन के अनुसार रंगाई होती है। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर कहा कि हम कानून को मानने वाले लोग हैं।
कोर्ट का प्रतिनिधि होता तो ठीक होता
सपा सांसद बर्क ने कहा कि हाई कोर्ट ने जो कमेटी बनाई अगर उसमें कोई कोर्ट का प्रतिनिधि होता तो सही रिपोर्ट आती। सभी लोग जानते हैं कि एएसआई किसके कहने पर काम करती है? बता दें कि जामा मस्जिद कमेटी ने रंगाई-पुताई को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाई कोर्ट से एएसआई से रिपोर्ट दाखिल करने कहा था। रिपोर्ट में रंगाई -पुताई की जरूरत नहीं बताई गई थी। इसके बाद कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका रद्द कर लिखित आपत्तियां दर्ज कराने की बात की थी।
सरकार के हलफनामे पर उठाए सवाल
सांसद बर्क ने संभल की जामा मस्जिद को लेकर दिए यूपी सरकार के हलफनामे पर भी सवाल उठाए हैं। बर्क ने कहा कि सरकार ने हलफनामे में दावा किया है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है। उन्होंने कहा कि ये बेवकूफी की बात है। हमारे धर्म में कहा गया है जमीन खरीदकर ही मस्जिद बनाई जा सकती है। सरकार के पास इसके कोई सबूत नहीं है। एसी बात कहकर लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Avalanche : 6 फीट बर्फ के नीचे अभी भी दबे 8 मजदूर, 47 बचाए गए; बचाव अभियान जारी
नवंबर में हुई थी हिंसा
बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद में नवंबर 2024 में एएसआई के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद मामले में पुलिस ने दर्जनों लोगों को अरेस्ट किया था। हालांकि अभी भी कई लोग फरार हैं। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर चस्पा किए थे। अभी तक संभल हिंसा में पुलिस 76 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है।
ये भी पढ़ेंः Chamoli Avalanche: 25 जिंदगियों को बचाने में जुटे जवान, 32 सुरक्षित निकाले, CM धामी जाएंगे चमोली
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
18 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines