बरेली में I love Muhammad को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पहले जुमे की नमाज के दिन बरेली में हिंसा हुई. पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और कई लोगों पर कानूनी कार्रवाई की. घटना के करीब एक हफ्ते बाद सपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली जा रहा था लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. इस पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा सांसद इकरा हसन ने सरकार पर हमला बोलते हुए ‘अघोषित आपातकाल’ करार दिया है.
इकरा हसन ने कहा कि जहां भी कोई अपने अधिकारों की मांग करता है, यह सरकार उसके साथ एक जैसा व्यवहार करती है. लद्दाख उनमें से एक है और बरेली भी दूसरा. संभल में जो स्थिति थी, जहां हमें जाने से रोका गया, वह भी वहां के प्रशासन ने सत्ताधारी दल के दबाव में पैदा की थी और अब इसे बरेली में दुष्प्रचार के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या आम नागरिक को कहीं जाने से रोकने के लिए न कोई कानून है, न कोई प्राधिकार, न कोई आदेश. फिर भी उन्हें रोका जा रहा है क्योंकि हमारे देश में एक तानाशाही खुलेआम चल रही है. लद्दाख के लोगों के विरोध और उनकी मांगों के अधिकार का सरकार द्वारा उल्लंघन पूरी तरह से असंवैधानिक और असहनीय है.
बरेली में हुए बवाल के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को आरोपी डॉ. नफीस के जखीरा स्थित रजा पैलेस पर बुलडोजर चला दिया है. इसके साथ ही मौलाना तौकीर रजा को शरण देने वाले फरहत के मकान को सील कर दिया गया है. नौमहला मस्जिद के पास चार दुकानें सील की गई हैं. डॉ. नफीस और उसके बेटे को जेल भेजा जा चुका है. कार्रवाई के वक्त जखीरा स्थित बारातघर रजा पैलेस पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच बुलडोजर कार्रवाई हुई. तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे.
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines