Kawad Yatra 2025: यूपी में सावन माह आते ही अब राजनीति का दौर शुरू हो जाता है। 10 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। योगी सरकार ने पुराने पहचान बताने वाले नियम को अनिवार्य बताया। कहा कि कांवड़ यात्रा रूट पर खाने-पीने की चीजें बेचने वाली सभी दुकानों को नेम प्लेट लगाना जरूरी है। उसमें दुकानदार का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान लगाने वालों से उनकी जाति और धर्म के बारे में पूछना पूरी तरह से अनुचित है। भारतीय जनता पार्टी और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग भी धर्म और जाति पूछकर हमला करते हैं और आतंकवादी भी धर्म पूछकर लोगों की हत्या करते हैं।
हर कांवड़ियों को जानने का हक
बयान का पलटवार करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के नेता लगातार कांवड़ यात्रा पर बकवास बयान दे रहे हैं। वे कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की तुलना आतंकवादियों से कर रहे हैं। यह बेहद निंदनीय है। सपा यूपी में शरिया कानून लागूकर तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती है। कहा कि हम यूपी में व्यवस्थित और सुरक्षित कांवड़ यात्रा आयोजित करने के लिए दृढ़ हैं। हर खरीदार का यह अधिकार है कि वह यह जाने कि वह किससे सामान खरीद रहा है।
कैसे शुरू हुआ विवाद
मुख्यमंत्री योगी ने पिछले साल जुलाई में आदेश जारी किया था कि कांवड़ यात्रा रूट पर खाने-पीने की चीजें बेचने वाली सभी दुकानों को नेम प्लेट लगाना जरूरी है। उसमें दुकानदार का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए। इस पर जमकर बवाल हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था। कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी और मामला शांत हो गया। अब कांवड़ यात्रा आने पर योगी सरकार ने फिर वही नियम पालन करने का आदेश दिया। जिससे राजनीति फिर गर्माया गया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines