कानपुर से मनोज पांडे की रिपोर्ट
SP MLA Irfan Solanki sentenced to Jail: कानपुर की MP/MLA कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को जाजमऊ आगजनी केस में 7 साल की सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 30 हजार 500 का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी महाराजगंज जेल में 2 दिसम्बर 2022 से बंद है। इरफान सोलंकी जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। सपा विधायक के अलावा इस मामले में रिजवान, मो. शरीफ, इजरायल आटेवाला और शौकत अली को सजा सुनाई गई है।
ये था पूरा मामला
डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा की झोपड़ी में आग लगाने के मामले में 8 नवंबर 2022 को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान, इजरायल आटेवाला, मो. शरीफ, शौकत अली, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीन उर्फ चच्चा, एजाजुद्दीन उर्फ सबलू, मो. एजाज, मुरसलीन भोलू, शकील चिकना के खिलाफ जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इरफान ने 22 दिसंबर 2022 को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में सरेंडर किया था।
3 जून को इरफान सोलंकी, रिजवान, इजरायल आटेवाला, मो. शरीफ व शौकत अली को MP/MLA सेशन कोर्ट के न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने आईपीसी की धारा 147, 323,436, 427 व 506 में दोषी करार दिया था। वहीं धारा 386 व 120 बी में दोषमुक्त कर दिया था। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में अभियोजन की ओर से 18 गवाहों ने बयान दर्ज कराए थे व 300 पन्नों के सबूत कोर्ट में पेश किए।
सजा सुनाए जाने के वक्त इरफान सोलंकी को छोड़कर मामले के चारों दोषी कोर्ट में मौजूद रहे। इससे पहले बीते शुक्रवार को चारों दोषियों को रिजवान सोलंकी, इजराइल आटावाला, मो०शरीफ और शौकत अली को प्रिजन वैन से कोर्ट लाया गया सजा होने के बाद अब कानपुर की सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की विधायक की कुर्सी भी चली जाएगी।
ये भी पढ़ेंः पिता के साथ झूमतीं नजर आईं सबसे कम उम्र की सपा सांसद प्रिया सरोज, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ेंः बनियान-अंडरवियर में ही महिलाओं की शिकायत सुनने लगे दारोगा जी! अब गिरी गाज
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines