चंद्रदेश्वर तिवारी, गोंडा: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में सपा की तरफ से गोंडा जिले के नवाबगंज में एक विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व सपा के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने किया था। अब इस सम्मेलन का एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा हैं।
हम बरगद का पेड़ हिला दे देंगे: सपा नेता
इस वायरल वीडियो में सपा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने सबसे पहले विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की 40 सीटे इंडिया गठबंधन को दे दी है। इसके साथ उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि हम बरगद का पेड़ हिला दे देगें।
यह भी पढ़ें: यूपी सरकार का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो, ट्रैफिक एडवाइजरी की गई जारी, ये रूट किए गए डायवर्ट
एसपी और डीएम वहीं खड़े रहेंगे, जहां…
वीडियों में उन्होंने आगे कहा कि 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव हमें पेड़ को हिला कर दिखाना है। साथ ही 2027 से पहले अपने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से संभालना है। जब प्रदेश में सपा की सरकार होगी, तो पुलिस का सायरन सपा के सम्मान में बजेगा। वहीं, सपा कार्यकर्ता जहां कहेंगे। एसपी, डीएम और थानाध्यक्ष वहीं खड़े रहेगे।
भाजपा सरकार पर निशाना
उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी में सभी को बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छुट्टा जानवर, महंगाई, अस्पताल से बंदर और कुत्ते की सुई गायब है। लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश की जनता इन सभी परेशानियों से जूझ रही है। यहां अस्पताल की दवा को दलाल बेच रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines