---विज्ञापन---

सपा नेता शिवपाल यादव बोले, भाजपा की 99 गलतियां माफ, 100वीं गलती पर सपा करेगी यह काम …

UP News: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार ने कहा- भाजपा की 99 गलतियां ही हम माफ करेंगे। 100वीं गलती पर भाजपा को सपा जवाब देगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के विरोध में दमदारी से आवाज उठाई जाएगी। भाजपा अनर्गल बयानबाजी करके बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है। भाजपा […]

---विज्ञापन---

UP News: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार ने कहा- भाजपा की 99 गलतियां ही हम माफ करेंगे। 100वीं गलती पर भाजपा को सपा जवाब देगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के विरोध में दमदारी से आवाज उठाई जाएगी। भाजपा अनर्गल बयानबाजी करके बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है। भाजपा नेत्री के विवादित बयान और जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है।

---विज्ञापन---

 

दरअसल, 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकयात की थी। इसके बाद लखनऊ की हजरतगंज थाना पुलिस ने सपा का ट्विटर हैंडल चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। जिसके बाद शिवपाल यादव का यह बयान आया है।

---विज्ञापन---

सपा नेता सोमवार को करहल के अंडनी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ओमदत्त त्रिवेदी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। आने वाले चुनावों में बेहतर करने की रणनीति बनाई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है। भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नौकरशाही में भ्रष्टाचार लिप्त है। गरीब, किसान की बात नहीं सुनी जा रही है।

First published on: Jan 09, 2023 08:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola