Ram Gopal Yadav on Ram Mandir: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज देशभर के 12 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग चल रही है। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद और सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर तो बेकार है, ऐसे मंदिर नहीं बनाए जाते हैं।
मीडिया ने रामगोपाल से राम मंदिर में दर्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने मंदिर को ही बेकार बता दिया। उन्होंने कहा कि क्या मंदिर ऐसे होते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं, पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से लेकर उत्तर तक। नक्शा ठीक नहीं है उसका। वास्तु के हिसाब से भी वो ठीक नहीं है। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने रामगोपाल पर हमला बोला है।
रामगोपाल का बयान हिंदू विरोधी- सीएम योगी
रामगोपाल के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका बयान हिंदू विरोधी है। उन्होंने बहुसंख्यक रामभक्त हिंदू समाज का अपमान किया है। उनके बयान से समाजवादी पार्टी की मंशा सामने आ गई है। वहीं भाजपा प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि कब्रिस्तान बनवाना अच्छा था। मंदिर बेकार है। उनके लिए मुख्तार अंसारी, अबू सलेम और अतीक अहमद के लिए जाना जाने वाल यूपी अच्छा था। इनके जमाने में फिल्में भी अपराध केंद्रित बनती थी।
क्या मंदिर पर ताला लगवाना चाहता है इंडिया गठबंधन
त्रिवेदी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आज अयोध्या, काशी, कुशीनगर, प्रयागराज और उभरता हुआ यूपी बेकार है। मैं रामगोपाल से पूछना चाहता हूं कि सूर्यतिलक हुआ इतना शानदार क्या वो बेकार था? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन यह साफ करे कि वे सत्ता में आने पर शाहबानो केस की तरह राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं या 1949 की तरह राम मंदिर पर ताला लगवाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘BJP का 400 पार और गारंटी का नारा फेल’…राजीव शुक्ला ने किया महागठबंधन की जीत का दावा
ये भी पढ़ेंः पहले उतारे कपड़े और फिर नदी में कूदे…सालों से पुल को तरस रहे ग्रामीणों ने कैसे किया मतदान?
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 hr agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
8 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
10 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
11 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
11 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
22 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines