'BJP का 400 पार और गारंटी का नारा फेल'...राजीव शुक्ला ने किया महागठबंधन की जीत का दावा

Congress Leader Rajiv Shukla: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शुक्ला ने कहा कि अब देश में सिर्फ महंगाई के अलावा कई मुद्दे हैं। जिनके खिलाफ जनता में नाराजगी दिख रही है। लोग कांग्रेस को लाकर रहेंगे।

rajeev shukla

न्यूज 24 से बातचीत करते राजीव शुक्ला।

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि तीसरे चरण में इंडिया गठबंधन जबरदस्त परफार्मेंस दिखा रहा है। मुंबई में न्यूज 24 से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव में हम बहुत आगे हैं। तीसरे चरण में बहुत अच्छा प्रदर्शन होगा। महाराष्ट्र में हम बहुत अच्छा नंबर लेकर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि सरकार बनाने की स्थिति में हम पहुंच चुके हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि अब बीजेपी का 400 पार का नारा नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी भी नहीं चल रही है। इसलिए जो लोग सालों से हिंदू-मुस्लिम करते आ रहे हैं, वह कार्ड भी अब फेल हो गया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहीं भी हिंदू-मुस्लिम का जिक्र नहीं किया है। मुद्दे पूरे देश में एक ही हैं। महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, अग्निवीर, पर्चा लीक प्रमुख मुद्दे हैं।

विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने कहा कि कसाब पर महाराष्ट्र में जो विवाद फैलाया जा रहा है। ये कोई पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है। 26/11 के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कमांडो भेजे थे, तब आतंकी मारे गए थे। उन्होंने दावा किया कि एक ट्रक भरने जितने सबूत हमारी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए थे। तब पाकिस्तान को आतंकी सूची में डाला गया था। जो पाकिस्तान आज तक भुगत रहा है। इंडिया गठबंधन के तीनों दलों में अच्छा कोऑर्डिनेशन है। इस बार इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में 38 सीटें जीत सकता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। उनके हर दावे को जनता नकार चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ