रो पड़े Azam Khan बोले-ये सरकार मेरी जान की दुश्मन
Edited By Amit Kasana

आजम खान
Edited By Amit Kasana

आजम खान
Azam Khan: रामपुर विधानसभा उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है यहां राजनेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को सपा नेता आजम खान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रामपुर में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए वह बोलते-बोलते रोड पड़े। रुआसे गले से आजम खान ने लोगों से कहा-मैं आज तक नहीं जान पाया मेरा कसूर क्या है? क्यों ये सरकार मेरी जान की दुश्मन बनी हुई है? क्यों मुझे सीतापुर की जेल में जहर दिया गया?
'मेरी जान की दुश्मन बनी है ये सरकार'
◆ जनसभा में भाषण देते हुए रो पड़े आजम खान#AzamKhan #Rampur pic.twitter.com/5TysdWpx13
— News24 (@news24tvchannel) November 28, 2022
दरअसल, रविवार रात यहां से सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में मोहल्ला चाह खजान में एक रैली का आयोजन किया गया था। यहां अपने भाषण में आजम खां ने लोगाें से अपील करते हुए कहा- अब मेरे साथ धोखा मत करना। मेरे पास धोखा खाने का वक्त नहीं है। आसिम राजा को जीत दिलाकर मेरी जगह पर विधानसभा भेज दो।
आगे सपा नेता ने अपने संबोधन में कहा मैं तो आज तक न जान पाया कि मेरा कसूर क्या है, यह सरकार मेरी जान की दुश्मन क्यों बनी है। लोगों के दम पर मुझे भरोसा है कि वोट का प्रतिशत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मैंने तो चंदा मांगकर यहां पर मेडिकल कालेज बनवाया, लेकिन अब ईडी उसकी जांच कर रही है। मेरा तो वोट डालने का अधिकार भी खत्म कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सपा नेता आजम खान को 27 अक्तूबर को कोर्ट ने नफरती भाषण देने के मामले में तीन साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। 28 अक्तूबर को उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी। चुनाव आयोग ने 5 नवंबर को रामपुर विधानसभा पर उप चुनाव कराने का ऐलान किया था। 5 दिसंबर को यहां मतदान होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: