समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. फेसबुक ने उनके अकाउंट को बंद कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि फेसबुक की तरफ से कोई चेतावनी भी नहीं दी गई और सीधे अकाउंट को बैन कर दिया गया. अखिलेश यादव का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद सपा नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि फेसबुक ने आज अपनी सभी हदें पार करने की हिम्मत की है, बिना किसी चेतावनी या नोटिस के अखिलेश यादव के ऑफिसियल पेज को निलंबित कर दिया है. ये कोई साधारण खाता नहीं है, उसने भारतीय लोकतंत्र और करोड़ो लोगो की आवाज अखिलेश यादव जी की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया है.
उन्होंने आगे लिखा कि फेसबुक को अपनी सीमाओं को याद रखना चाहिए, वह लोकतंत्र को चुप नहीं करा सकता. समाजवादियों फेसबुक को होश में लाने का समय आ गया है! ऐसा अहंकार बर्दास्त नहीं किया जाएगा.
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं. फेसबुक पर 8 मिलियन से अधिक फॉलोवर थे. हालांकि उनका यह अकाउंट अब सस्पेंड कर दिया गया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि देश की तीसरी सबसे ज्यादा लोकसभा सीट जीतने वाली पार्टी के मुखिया का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र के लिए घातक है.
यह भी पढ़ें: ‘कांशीराम को सांसद बनाने में सपा का सहयोग’, मायावती के बयान के बाद अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा
सपा नेता राजीव राय ने कहा कि FACEBOOK द्वारा देश पार्लियामेंट में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अकाउंट ब्लॉक करना ना सिर्फ निंदनीय हैं बल्कि भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी चोट है. अगर ये देश की सत्ता पक्ष के इशारे पर हुआ है तो ये कायरता की निशानी हैं. समाजवादियों की आवाज दबाने की कोशिश करना भूल हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
9 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
18 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
21 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines