Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : दक्षिण कोरिया के निवेशकों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान निवेशकों ने जेवर में बन रहे एयरपोर्ट के इलाके को बेहतर जगह बताया। दक्षिण कोरिया के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के मॉडल की सराहना भी की। इस दौरान निवेशकों ने जेवर के नजदीक बसाए गए रिहायशी सेक्टरों का भी दौरा किया। बताया जा रहा है कि विदेशियों के निवेश से स्थानीय लोगों को भी बहुत फायदा होगा। लोगों को हजारों की तादाद में रोजगार मिल सकेगा।
दक्षिण कोरिया के कारोबारी करेंगे निवेश
बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया के कारोबारियों को जेवर क्षेत्र पसंद आया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सैकड़ों की संख्या में दक्षिण कोरिया के कारोबारी जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में निवेश करेंगे। विदेशी कारोबारियों ने इसे लेकर यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों से भी बात की है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि विदेशी कारोबारियों को जेवर क्षेत्र पसंद आ रहा है। दक्षिण कोरिया के अलावा कई देश के निवेशक उनके संपर्क मेंं हैं, जल्द ही वह भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ सकते हैं।
अभूतपूर्व तरक्की से विदेशी भी प्रभावित
निवेशकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। निवेशकों को उत्तर प्रदेश पसंद आ रहा है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अभूतपूर्व तरक्की से विदेशी भी प्रभावित हैं। आने वाले समय में प्रदेश के विकास में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विशेष योगदान होगा। दक्षिण कोरिया के इस प्रतिनिधिमंडल में यंग क्वान किम, ह्योन ली, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी विवेक भदौरिया, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर और कोतवाली प्रभारी जेवर संजय सिंह भी मौजूद रहे।
किसानों ने मुआवजे पर की चर्चा
इसके बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम पारसौल में आयोजित विभिन्न ग्रामों के किसानों की एक पंचायत में पहुंचे, जहां यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे। किसानों ने अपनी पुरानी बनी आबादियों को छोड़े जाने और मुआवजा संबंधी प्रकरणों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से विस्तृत चर्चा की। किसानों ने जेवर विधायक से मुआवजे मिलने में आ रही दिक्कतों को रखा। किसानों ने पिछले काफी समय से मुआवजे को लेकर परेशान हैं।
सरकार आपके साथ, मिलेगा उचित मुआवजा
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपके साथ है। आपके साथ कोई हकतलफी नहीं होगी। आज प्रदेश के विकास में किसानों का अहम योगदान है। जेवर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जल्द ही सभी किसानों के मुआवजा संबंधी प्रकरणों को सुलझा लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि जेवर क्षेत्र के सभी किसानों को उचित दर पर मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही रिहायशी सेक्टरों में प्लॉट भी दिए गए हैं। अगर इसके बाद भी किसानों को कोई परेशानी है तो उसका भी समाधान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines