मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। एक के बाद एक नए खुलासे भी हो रहे हैं। सौरभ का मर्डर करने के बाद साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस तरह खोए हुए हैं कि उन्हें दुनिया की कोई परवाह ही नहीं है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मुस्कान और साहिल ने 4 मार्च को सौरभ को मारने के बाद ट्रिप प्लान किया और हिल स्टेशन पर घूमने निकल गए। हालांकि अब दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं।
पहले मर्डर फिर मनाया हनीमून
साहिल और मुस्कान ने पहले सौरभ का मर्डर किया और फिर निकल पड़े घूमने। इस दौरान पहले उन्होंने शादी की और फिर हनीमू ट्रिप पर निकले, इसके लिए उन्होंने कैब बुक की जिसके ड्राइवर ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर मुस्कान और साहिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कसौल का है। दोनों नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं और एक दूसरे के बहुत करीब नजर आ रहे हैं। साहिल और मुस्कान एक दूसरे के गले लगते हैं और किस भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: सौरभ-मुस्कान की बेटी का क्या होगा? किसके साथ रहेगी पीहू
बचपन के दोस्त थे साहिल और मुस्कान
सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला जो बचपन के दोस्त थे ने सौरभ का मर्डर किया। सौरभ जो मर्चेंट नेवी में था अपनी पत्नी और बेटी पीहू से मिलने के लिए लंदन से इंडिया आया था। उसने फरवरी में पहले अपनी बेटी और फिर पत्नी का बर्थडे मनाया। उसे क्या पता था कि जिसका वो बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है वो ही उसके सीने में खंजर उतारेगी। दोनों ने पहले सौरभ का मर्डर किया और फिर शादी की। इसके बाद वो निकल पड़े हनीमून ट्रिप पर जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुस्कान और साहिल ने कैसे किया था सौरभ का मर्डर
जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान और साहिल ने सौरभ को मारने की प्लानिंग पहले ही कर ली थी। पहले नवंबर में उन्होंने उसे मारने का प्लान बनाया जो फेल हो गया था। अब मार्च में वो अपनी प्लानिंग में कामयाब हो गए और 4 मार्च को प्रेमी संग मिलकर पति के सीने में खंजर से उतार उसके प्राण छीन लिए।
यह भी पढ़ें: मुस्कान और सौरभ से जुड़ा एक और वीडियो वायरल, जेल में आरोपियों की खास डिमांड
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines