Korean Lover Game: दिल्ली-NCR से सटे गाजियाबाद में देर रात हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टास्क बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग की लत ने 3 सगी बहनों की जान ले ली है। तीनों बहनों में रात 2 बजे के करीब 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे सभी की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में बच्चियों की डायरी में सुसाइड नोट मिला है। इसमें सॉरी मम्मी-सॉरी पापा लिखा है। इसके अलावा नोट में कोरियन कल्चर का भी जिक्र है।
जांच में पता चला है कि बच्चे कोरियन लवर गेम खेलने के आदी थे। जानकारी के अनुसार, गेम में 50 टास्क थे। बीती रात अंतिम टास्क था। फ्लोर से कूदने के लिए बच्चियों ने दो स्टेप वाली सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था। पुलिस के अनुसार, जांच शुरू हुई है आगे सबूत के आधार पर करवाई होगी। बताया गया है कि गेम की जानकारी परिवार को थी। इसके चलतते पिता ने कुछ दिन से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर ‘मौत’ का टास्क, गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदीं 3 सगी बहनें
पुलिस का कहना है कि बच्चियां कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थी। सुसाइड नोट में भी कोरियन कल्चर का जिक्र है। बताया गया कि बच्चियां दो साल से स्कूल नहीं जा रही थी। पढने में कमजोर थी, इसलिए घर रहती थी।
सुसाइड में दो बार लिखा है ये बच्चियों ने लिखा है I m very very alone. हालांकि ये दोनों बार पेन से कट किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर लिखा है- make me a hert of broken
घटना गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी की है। तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। भारत सिटी B 1 टॉवर में रहने वाली सगी तीनों बहनें एक मोबाइल गेम ऐप की आदी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक साथ सभी काम करती थीं, जैसे नहाना, खाना, सोना व रोजमर्रा के सभी काम।
बच्चियों के पिता ने दो शादी की हैं। दोनों पत्नियां आपस में सगी बहन हैं। पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो व्यक्ति उसकी छोटी बहन (साली) के साथ दूसरी शादी कर ली। बाद में उससे तीन बच्चे हुए, इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। कूदने वाली तीनों में से 2 सगी बहनें थे और एक बेटी पहली वाली पत्नी से। हालांकि सभी लोग एक साथ ही रहते थे। बताया जा रहा है कि लड़कियां पिछले 2 सालों से स्कूल नहीं जा रही थीं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
49 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
12 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines