Sonbhadra Road Accident: यूपी के सोनभद्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसा दरनखाड़ा के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि महाकुंभ में स्नान कर श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान बभनी के पास ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए।
ये भी पढ़ेंः बुलंदशहर में मनचले आशिक ने नाबालिग छात्रा को बीच सड़क पर पहनाई अंगूठी; भाइयों ने किया ये हाल
हादसे में रायपुर निवासी अनिल प्रधान (37), रुक्मणी यादव (58), लक्ष्मी बाई (30) और ठाकुर राम यादव (58) की मौत हो गई। जबकि दिलीप देवी, अभिषेक, हषित, सुरेंद्री देवी, योगी लाल, अहान और रामकुमार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार एक घायल ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से स्नान के लिए प्रयागराज आए थे। स्नान करके लौटने के बाद यह हादसा हो गया।
ये भी पढ़ेंः UP में अब हेलमेट को लेकर नया नियम लागू, बच्चों को लेकर हुआ ये ऐलान
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
7 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines