गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्टः Gorakhpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया। फिर शव को सूटकेस में रखकर घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बैंक वाले उठा ले गए थे बाइक, छुड़ाने को मांगे थे पैसे
घटना तिवारीपुर इलाके के सूर्यकुंड में शनिवार देर रात की है। बताया गया है कि आरोपी बेटे ने बैंक से फाइनेंस कराकर बाइक ली थी। पैसे नहीं चुकाने पर बैंक कर्मियों ने बाइक ले ली। उसे छुड़ाने के लिए आरोपी ने पिता से रुपए मांगे थे। उन्होंने इनकार कर दिया तो आरोपी ने पिता को ही मार डाला। सामने आया है कि पिता का शव घर ले जाते वक्त उसका छोटा भाई घर पहुंचा था, लेकिन आरोपी ने उसे गुमराह कर दिया।
खून देखकर छोटे भाई को हुआ शक
घर में घुसते ही छोटे भाई को खून के धब्बे दिखाई दिए। उसे बड़े भाई (आरोपी) से पिता और दादी के बारे में पूछा। आरोपी ने बताया कि पर दादी चाचा के घर गईं हैं। पिता के बारे उसे कोई जानकारी नहीं है। इस पर छोटे भाई को शक हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उगले राज
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पुलिस को ही गुमराह कर दिया। इस पर पुलिस को और ज्यादा शक हो गया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। कबूल किया कि उसने ही पिता की हत्या की है। उसकी निशानदेही पर घर के पीछे एक नाले के पास से पुलिस ने शव बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया।
किराने की दुकान चलाते थे बुजुर्ग पिता
पुलिस की जांच में सामने आया है कि तिवारीपुर इलाके के सूर्यकुंड निवासी मधुर मुरली गुप्ता (62) की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उनकी मां हीरामणि देवी और दो बेटे रहते हैं। बड़ा बेटा प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ संतोष (35) है। जबकि छोटा बेटा प्रशांत गुप्ता है। घर के नीचे ही मधुर मुरली किराने की दुकान चलाते थे। दो दुकानें उन्होंने किराए पर दे रखी थी।
कर्जे में डूबा हुआ था आरोपी, नौकरी भी नहीं करता था
उनका बड़ा बेटा प्रिंस उर्फ संतोष कोई काम नहीं करता। वह घर में रहता था, जबकि छोटा बेटा प्रशांत भालोटिया मार्केट स्थित एक सर्जिकल शॉप पर प्राइवेट नौकरी करता है। प्रशांत के मुताबिक प्रिंस इन दिनों काफी कर्ज में डूबा हुआ था। उसने फाइनेंस पर एक बाइक खरीदी थी। वह बाइक की ईएमआई भी नहीं जमा कर पा रहा था। इसकी वजह से कुछ दिनों पहले बैंक वालों ने बाइक वापस ले ली।
विवाद के बाद बेटे के साथ मायके में है पत्नी
भाई ने बताया कि होली से पहले प्रिंस का इसी बात को लेकर अपनी पत्नी से भी विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी 5 साल के बेटे को लेकर शाहपुर इलाके के रामजानकीनगर स्थित अपने मायके चली गई। शनिवार को छोटा भाई अपने काम पर चला गया। घर में सिर्फ पिता मधुर मुरली गुप्ता, दादी हीरामणि देवी और बड़ा बेटा प्रिंस ही थे।
चाकू काम नहीं आया तो आरी का ब्लेड लाया
जांच में सामने आया है कि पैसों को लेकर पिता और आरोपी बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद पिता घर में पूजा कर रहे थे। तभी आरोपी बेटे ने मसाला पिसने वाली सील का बट्टा लेकर पीछे से पिता के सिर पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही पिता बेहोश हो गए। इसके बाद प्रिंस सब्जी काटने वाले चाकू से पिता की गर्दन काटी, लेकिन धार तेज नहीं होने पर आरी के ब्लेड से पिता की गर्दन काटकर अलग कर दी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines