Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खाद बनाने के लिए नए तरीके का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीवरेज ही नहीं, बल्कि एसटीपी से निकलने वाले स्लज को खाद में तब्दील करने की तकनीक पर काम कर रहा है। प्राधिकरण आईआईटी दिल्ली से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। अगले सप्ताह इसकी डीपीआर तैयार हो जाएगी।
ट्रीटेड वाटर के रीयूज पर जोर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि एसटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड वाटर के रीयूज के साथ ही स्लज को भी प्रोसेस कर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाए। सीवर विभाग की टीम ने पता लगाया है कि गोवा में एसटीपी से निकलने वाले स्लज को खाद बनाने की तकनीक इस्तेमाल किया जा रहा है। उस तकनीक को यहां भी लाने की तैयारी है।
एसडीएसएम नाम से है तकनीक
वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस तकनीक का नाम सोलर ड्राई स्लज मैनेजमेंट (एसडीएसएम) है। इसके जरिए 5 दिन में ही स्लज ड्राई होकर भुरभुरा राख में तब्दील हो जाएगा। इसे खाद में कनवर्ट कर लिया जाएगा, जिसे उद्यानीकरण में उपयोग किया जाएगा। इसे सबसे पहले कासना स्थित 137 एमएलडी एसटीपी पर इस्तेमाल करने की योजना है। अगर यह तकनीक सफल रही तो अन्य एसटीपी पर भी लगाया जाएगा।
क्या बोली एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सोलर ड्राई स्लज मैनेजमेंट तकनीक के जरिए स्लज के प्रबंधन पर विचार किया जा रहा है। इससे स्लज को कंपोस्ट में तब्दील किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आने पर इस परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
12 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
15 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
17 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
18 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines