---विज्ञापन---

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण को लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट आज रहेंगे बंद, सूर्यास्त के बाद खोले जाएंगे

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण को लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के कपाट आज कुछ देर के लिए बंद किए जाएंगे। शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, सुबह 4:15 बजे सुबह पूजा के बाद मंदिरों के कपाट […]

---खबर नीचे जारी है---

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण को लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के कपाट आज कुछ देर के लिए बंद किए जाएंगे। शाम को ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

श्री केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, सुबह 4:15 बजे सुबह पूजा के बाद मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिरों के कपाट शाम 5:32 बजे फिर से खोले जाएंगे।

अभी पढ़ें Surya Grahan 2022: आज लगेगा साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या है टाइमिंग

बता दें कि भारत के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखेगा। आंशिक सौर ग्रहण भारत के कई हिस्सों में लगभग 4:20 बजे से 5:20 बजे तक देखा जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य ग्रहण का साया गोवर्धन पूजा पर पड़ा है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन किया जाता है लेकिन सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजन अब 25 की बजाय 26 अक्टूबर को किया जा सकेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य पर ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है।

---खबर नीचे जारी है---

इस ग्रहण का सूतक काल भी देर रात से ही लागू हो गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक ये ग्रहण कार्तिक की आमवस्या तिथि पर लगने जा रहा है और सूर्य ग्रहण का सूतक भी लगेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। साथ ही ग्रहण काल में खाना-पीने के लिए भी मना किया जाता है।

सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 28 से शुरू हो जाएगा और शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण शाम 4 बजकर 22 से दिखना शुरू हो जाएगा और 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

भारत में सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण – 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय – 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक।
सूर्य ग्रहण की अवधि – 1 घंटा 21 मिनट।

भारत में कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 

दिवाली के बाद लगने वाला यह सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आसानी के साथ देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वी भागों में यह नहीं दिखाई देगा। दरअसल इन इलाकों सूर्यास्त जल्दी हो जाता है और भारत में ग्रहण की शुरुआत शाम के 4 बजे के बाद होगी।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह, लद्दाख में सूर्य ग्रहण दिखेगा। तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल में कुछ समय के लिए सूर्य ग्रहण दिखेगा। वहीं देश के पूर्वी हिस्से असम ,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 25, 2022 11:52 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola