Uttar Pradesh Crime News: (मनोज पाण्डेय, लखनऊ) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोहनलालगंज के ग्राम सोहावा में एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला मामला सामने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने लड़की के शव को जमीन से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। 3 जून को लड़की की मां सुनीता ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि 14 साल की नाबालिग बेटी गुमशुदा है।
सूचना के बाद थाना मोहनलालगंज में केस दर्ज किया गया था। पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस को उसके पिता पर शक हुआ। इसके बाद आरोपी पिता संजीवन लाल से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे दफना दिया है। मां ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने ही बेटी की हत्या की है। शव को घर या कहीं और दफना दिया है। जिस समय बेटी की हत्या की गई, वह मायके गई हुई थी। लौटने के बाद बेटी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद मां थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाने आई।
बार-बार बयान बदल रहा था पिता
पुलिस की जांच में पिता बार-बार बयान बदल रहा था। जिसके बाद शक गहरा गया। बाद में पत्नी ने भी उस पर आरोप लगा दिया। पिता ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश भी की। कहा कि बेटी की मौत हो गई थी, किसी को पता न चले, इसलिए दफनाया। अपर पुलिस उपयुक्त शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का एग्जीम्यूशन कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक की रिपोर्ट के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला ने बताया है कि उसका पति सजीवन लाल नशे का आदी है। वह अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पीछे से आरोपी ने बेटी को मार डाला।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
14 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines