Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में रविवार रात 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 31वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सत्यम त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो अपने एक दोस्त और एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ फ्लैट देखने के लिए अपार्टमेंट आया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस इसे महज हादसा मानने के बजाय साजिश की आशंका के एंगल से भी देख रही है.
50 मिनट तक रुके, फिर हुआ हादसा
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यम त्रिपाठी अपने मित्र कार्तिक सिंह और एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ रविवार रात फ्लैट देखने साया गोल्ड एवेन्यू पहुंचे थे. तीनों लगभग 50 मिनट तक बिल्डिंग में रहे, इसके बाद सत्यम अचानक 31वीं मंजिल से नीचे गिर गए. हादसे में सत्यम के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके चलते उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सत्यम की मौत हादसा थी या किसी साजिश का हिस्सा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. सोसायटी के अन्य निवासियों से भी यह जानकारी ली जा रही है कि उन्होंने किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी.
ये भी पढ़ें: UP RERA ने 6 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 176.28 करोड़ का होगा निवेश
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
17 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines