Snake Venom Rave Case Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav Noida Police summons: बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने समन भेजा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रेव पार्टी में सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस अन्य आरोपियों और एल्विश यादव का आमना-सामना करा सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 5 बजे तक नोएडा पुलिस को गिरफ्तार किए गए मामले के पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी मिल सकती है।
एल्विश यादव का नाम पिछले हफ्ते तब सुर्खियों में आया जब नोएडा में एक रेव पार्टी से सांप और सांप का जहर बरामद हुआ। नोएडा पुलिस ने पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम सामने आया। गिरफ्तार किए गए लोगों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे 26 साल के बिग बॉस ओटीटी विजेता की ओर से आयोजित पार्टियों में सांपों की आपूर्ति करते थे।
उधर, भाजपा सांसद मेनका गांधी की NGO पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। NGO ने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव ने नोएडा के फार्महाउसों में अवैध पार्टियां आयोजित कीं,त जहां विदेशी लड़कियों को नशे में धुत होने और सांप के जहर का सेवन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
हालांकि, एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में यूट्यूबर ने कहा कि वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगे और अगर कोई भी आरोप साबित हुआ तो वे पूरे मामले की जिम्मेदारी लेंगे। यूट्यूबर ने इस मामले पर मेनका गांधी पर मुकदमा करने की भी चेतावनी दी है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines