Snake Venom Rave Case: एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने भेजा समन, अन्य आरोपियों से करा सकती है आमना-सामना

Snake Venom Rave Case Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav Noida Police summons: एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Snake Venom Rave Case Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav

Snake Venom Rave Case Bigg Boss OTT winner Elvish Yadav Noida Police summons: बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने समन भेजा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रेव पार्टी में सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस अन्य आरोपियों और एल्विश यादव का आमना-सामना करा सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 5 बजे तक नोएडा पुलिस को गिरफ्तार किए गए मामले के पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्विश यादव का नाम पिछले हफ्ते तब सुर्खियों में आया जब नोएडा में एक रेव पार्टी से सांप और सांप का जहर बरामद हुआ। नोएडा पुलिस ने पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम सामने आया। गिरफ्तार किए गए लोगों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे 26 साल के बिग बॉस ओटीटी विजेता की ओर से आयोजित पार्टियों में सांपों की आपूर्ति करते थे।

विज्ञापन

उधर, भाजपा सांसद मेनका गांधी की NGO पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। NGO ने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव ने नोएडा के फार्महाउसों में अवैध पार्टियां आयोजित कीं,त जहां विदेशी लड़कियों को नशे में धुत होने और सांप के जहर का सेवन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन

हालांकि, एल्विश यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में यूट्यूबर ने कहा कि वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगे और अगर कोई भी आरोप साबित हुआ तो वे पूरे मामले की जिम्मेदारी लेंगे। यूट्यूबर ने इस मामले पर मेनका गांधी पर मुकदमा करने की भी चेतावनी दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ