Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक परिवार की छह महिलाओं ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सभी छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि ये छह महिलाएं उन्नाव से यहां पहुंची हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उन्नाव पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ा, तो परिवार पहुंचा लखनऊ
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सेंट्रल जोन की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि छह महिलाएं विरोध करने लखनऊ आई थीं, क्योंकि उन्नाव में उनका मामला पुलिस और अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। एडीसीपी ने बताया कि महिलाओं ने आरोप लगाया, मोरावां थाने के स्वयंवर खेड़ा में उनके गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष ने उन्हें बेरहमी से पीटा और पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।
लखनऊ पुलिस ने उन्नाव के अधिकारियों से की बात
उन्नाव जिला प्रशासन की अनदेखी के बाद घायल महिलाएं शुक्रवार सुबह धरना देने लखनऊ पहुंचीं। पुलिस अधिकारी मनीषा सिंह ने कहा कि हमने उन्नाव में पुलिस अधिकारियों से बात की है। वे महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करने में जुट गए हैं। छह महिलाओं में किसान बलजीत की पत्नी, मां, बच्चियां और बहनें शामिल हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
14 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
15 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
20 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines