---विज्ञापन---

लखनऊ विधानसभा के सामने 6 महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने हिरासत में लिया

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक परिवार की छह महिलाओं ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सभी छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि ये छह महिलाएं उन्नाव से यहां पहुंची हैं। पुलिस मामले की जांच […]

---विज्ञापन---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक परिवार की छह महिलाओं ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सभी छह महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि ये छह महिलाएं उन्नाव से यहां पहुंची हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उन्नाव पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ा, तो परिवार पहुंचा लखनऊ

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सेंट्रल जोन की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि छह महिलाएं विरोध करने लखनऊ आई थीं, क्योंकि उन्नाव में उनका मामला पुलिस और अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। एडीसीपी ने बताया कि महिलाओं ने आरोप लगाया, मोरावां थाने के स्वयंवर खेड़ा में उनके गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान दूसरे पक्ष ने उन्हें बेरहमी से पीटा और पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।

---विज्ञापन---

लखनऊ पुलिस ने उन्नाव के अधिकारियों से की बात

उन्नाव जिला प्रशासन की अनदेखी के बाद घायल महिलाएं शुक्रवार सुबह धरना देने लखनऊ पहुंचीं। पुलिस अधिकारी मनीषा सिंह ने कहा कि हमने उन्नाव में पुलिस अधिकारियों से बात की है। वे महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करने में जुट गए हैं। छह महिलाओं में किसान बलजीत की पत्नी, मां, बच्चियां और बहनें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2023 04:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola