Sitapur MP Rakesh Rathore Arrested : सीतापुर से सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांसद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। बता दें कि सांसद पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
राकेश राठौर बलात्कार के मामले में आरोपी हैं और उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। याचिका खारिज होने के बाद वह अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही पुलिस वहां पहुंच गई और सांसद को हिरासत में ले लिया।
15 जनवरी को दर्ज हुआ था केस
बता दें कि हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए सरेंडर करने के लिए कहा था। 15 जनवरी को एक महिला ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
बता दें कि राकेश राठौर एक महिला नेता ने एसपी चक्रेश मिश्र को शिकायत पत्र सौंपा था और आरोप लगाया था कि सांसद ने उससे राजनैतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जब शादी का दबाव बनाया जाने लगा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें : भगदड़ में मरने वालों में 8 और श्रद्धालुओं की पहचान, 4 बेलागावी और 4 गोरखपुर के
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सांसद अंडर ग्राउंड हो गए थे और उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जब कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी तो वह मीडिया के सामने अपनी बात रखने आए थे लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई आज पहली बार मीडिया से अपनी बात रखने आए थे।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
12 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
14 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines