उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त मातम छा गया, जब एक जूनियर डॉक्टर और एक छात्र के डूब कर मौत की जानकारी परिसर में पहुंची. हादसा सोमवार दिन में करीब 3:00 बजे उस वक्त हुआ, जब मेडिकल कॉलेज के चार छात्र और एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ी राप्ति नदी के तट पर नहाने के लिए गए हुए थे.
नहाने गए यह सभी लोग नदी के किनारे तट पर नहा रहे थे कि उसमें इनमें से बस्ती जिले के निवासी जूनियर डॉक्टर सत्यम नायक और मेडिकल कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र सचिन गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. 22 वर्षीय सचिन राजस्थान के सवाई माधोपुर का रहना वाला था. दोनों को डूबता देख उनके बाकी साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे.
उनके साथ गए छात्र दोनों को डूबता देख जोर जोर से शोर मचाने लगे और पुलिस को सूचना दी. शोर सुनकर वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और पानी में छलांग लगाई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. कुछ देर बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को खोज कर गहरे पानी से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अक्सर मेडिकल कॉलेज के छात्र यहां पर नहाने के लिए आते रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शोर सुनकर वह पहुंचे और उन लोगों ने उन्हें ढूंढने का काफी कोशिश की.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को तलाशने का काम शुरू कर दिया. बाद में गोताखोरों की मदद से उनके शव को बरामद कर जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines