Shri Ram Airport Ayodhya Flight Schedule: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख भी सामने आई है। वहीं फ्लाइटों का टाइम शेड्यूल भी जारी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। इस दिन प्रधानमंत्री 18 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस विभाग को कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां करने का निर्देश दे दिया है।
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइटों का शेड्यूल यह रहेगा
एयरपोर्ट से 30 दिसंबर को पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 30 दिसंबर की सुबह 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से इंडिगो की फ्लाइट वापसी में दोपहर को 1:45 बजे अयोध्या से रवाना होगी। दोपहर 3 बजे दिल्ली लैंड करेगी। इसके बाद इंडिगो की फ्लाइट 10 जनवरी से रेगुलर हो जाएंगी। अहमदाबाद और अयोध्या के बीच भी फ्लाइट् शुरू होगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को फ्लाइट शेड्यूल हुई हैं। अहमदाबाद से पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए 11 जनवरी को सुबह 9:10 बजे टेक ऑफ होगी। सुबह 11 बजे फ्लाइट अयोध्या लैंड करेगी। अयोध्या से फ्लाइट सुबह 11:30 बजे टेक ऑफ करेगी और दोपहर 1:40 बजे अहमदाबाद लैंड करेगी।
यह भी पढ़ें: Famous Indian Food: विदेश में पॉपुलर है भारत का देसी फूड, इस चीज के तो है दीवाने
दिन-रात ऑपरेशनल होगा, डेली फ्लाइटें आएंगी-जाएंगी
336.59 एकड़ एरिया में बने एयरपोर्ट में 8 हजार वर्ग मीटर एरिया में इमारतें बनी हैं। इसे बनाने में करीब 250 करोड़ खर्च हुए। रनवे 2200 से 3700 किलोमीटर लंबा होगा। यह उत्तर प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट होगा और यह दिन रात वर्किंग रहेगा। इसके रनवे पर एक साथ 4 जहाज खड़े हो सकेंगे और इससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। हर एक घंटे में फ्लाइट जाएगी। इंडिगो के अलावा स्पाइस जेट एयरलाइंस भी सर्वे कर चुकी है। राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर एयरपोर्ट डिजाइन हुआ है। बाउंड्री बन गई है। ATC मशीनें लग चुकी हैं। DGCA एयरपोर्ट को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। साल 2025 तक एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का टारगेट है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines