---विज्ञापन---

‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’, मथुरा में साधु-संतों ने किया 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान, जानें क्या है मामला?

देश में अयोध्या जैसी एक और कारसेवा होने के आसार हैं, जिसके लिए तारीख तय कर दी गई है और सरकार से अनुमति भी मांग ली गई है. मथुरा में रामलला की तरह कृष्ण लला को विराजमान करने और राम मंदिर जैसा भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनाने का संकल्प है.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में रामलला के बाद कृष्ण लला विराजमान होंगे, क्योंकि राम मंदिर की तरह उनका भी शानदार विशाल और भव्य मंदिर बनाने की योजना है. मथुरा की चित्रगुप्त पीठ में संत समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा करने का ऐलान किया है, जिसके लिए 6 दिसंबर की तारीख तय की गई है. इस दौरान ‘कृष्ण लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे भी लगाए गए थे. चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कारसेवा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मांगी है और कारसेवा में सहयोग करने की अपील भी की है.

चांदी की झाड़ू देखी है कभी? राम मंदिर के दरबार में लेकर पहुंचा भक्त, देखिए वीडियो

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा लेटर

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे लेटर में कहा कि अगले महीने हम श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कूच करेंगे श्रीकृष्ण को मुक्त करा कर रहेंगे. अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि श्रीकृष्ण को मुक्त कराएंगे. रामजन्मभूमि के बाद अब मथुरा की बारी है. मथुरा में रामलला के राम मंदिर की तरह कृष्ण लला का भव्य, विशाल और शानदार मंदिर बनाना चाहता हैं, जिसे देखने के लिए दुनिया के कोने- कोने से लोग आएंगे. पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति के एक और स्वरूप के दर्शन करके धन्य हो जाएगा.

मुख्यमंत्री को लेटर में पुलिस की शिकायत

चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे लेटर में शिकायत की कि जिला प्रशासन के अधिकारी उन्हें आगे बढ़ने से रोक रह हैं. पुलिस कर्मचारी साधु-संतों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, जिसकी शिकायत SP को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस-प्रशासन के दबाव के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे और 6 दिसंबर को मंथुरा में बड़ी संख्या साधु-संत जुटेंगे और कारसेवा करेंगे. मुख्चमंत्री कृप्या अुनमति प्रदान करें. कारसेवा क लिए जो कार्यक्रम बनाया था और शिलाग्राम के जो पत्थर मंगवाए गए थे, उनको भी रात को अचानक गायब कर दिया.

---विज्ञापन---

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; शाही ईदगाह ट्रस्ट ने लगाई ये याचिका

9 अगस्त को करेंगे अभियान का शंखनाद

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य कृष्ण मंदिर बनाने के लिए ब्रज का संत समाज एकजुट है. इसके लिए कारसेवा की जाएगी, जिसकी शुरुआत 9 अगस्त को होगी. 9 अगस्त को सभी साधु-संत और श्रद्धालु चित्रगुप्त पीठ आश्रम में जुटेंगे. 9 बजे यज्ञ होगा और 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शिला पूजन होगा. दोपहर 12 बजे शंखनाद करके आगामी योजना के बारे में बताया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक नक्काशी वाली विशेष शिला तैयार कराई हैं. 9 अगस्त के बाद मथुरा कूच करने के लिए निकल जाएंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 12:29 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola