हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आस्था से खिलवाड़! काशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पेज पर पोस्ट की अश्लील तस्वीरें

Shri Kashi Vishwanath Temple Facebook Page Hacked : काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मंदिर प्रशासन ने दी है।

विज्ञापन

Shri Kashi Vishwanath Temple Facebook Page Hacked: शनिवार सुबह साइबर हैकर्स ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। जिसके बाद हैकर ने पेज पर कई अश्लील तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीमों ने मिलकर इसे कुछ ही देर में रिकवर भी कर लिया। वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से चौक थाने में इसकी सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई और मामले की छानबीन में लग गई है।

प्रेस रिलीज जारी कर दी सूचना

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि कुछ शरारती तत्वों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है। वहीं इन साइबर क्रिमिनल्स की पहचान के लिए लगातार ट्रैक किया जा है। इस असुविधा के लिए मंदिर न्यास ने खेद व्यक्त किया है।

पेज कब हुआ हैक?

बट दें कि फेसबुक पर मंदिर का ऑफिशियल पेज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्टके नाम से बना हुआ है। मंदिर की मीडिया टीम ने रोजाना की तरह सुबह 10 बजे मंगला आरती के फोटो फेसबुक पेज पर अपलोड किए थे। इसके कुछ वक्त बाद ही साइबर हैकर्स ने पेज को हैक कर लिया। इसके बाद कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की गई।

मच गया हड़कंप

पेज पर एक के बाद एक तस्वीरें पोस्ट होने के बाद हड़कंप मच गया। जिसे देख सबसे पहले मंदिर की मीडिया टीम ने इसे रिकवर करने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। बाद में साइबर सेल की टीमों ने मिलकर इसे रिकवर कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें