4 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पैसे और जेवर भी ले गई; परेशान पति लगा रहा गुहार

श्रावस्ती में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर पति को धोखा देकर 80 हजार रुपये लेकर प्रेमी संग फरार होने का आरोप लगा है। पति जमीन छुड़ाने के लिए पैसे जोड़ रहा था, अब पुलिस से मदद मांग रहा है।

Shrabasti News

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने के लिए पैसे जोड़ रहा था, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे धोखा दे दिया और पैसे लेकर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। अब पीड़ित पति पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन

80 हजार रुपये लेकर भागी पत्नी

गिलौला थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बासुदेव नामक व्यक्ति ने बताया कि वह काफी समय से पैसे जमा कर रहा था ताकि अपनी गिरवी रखी जमीन को वापस ले सके। उसने घर में 80 हजार रुपये इकट्ठा किए थे, लेकिन 29 मार्च को उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ इन पैसों को लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

बासुदेव का कहना है कि उसने पत्नी की बहुत तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। महिला चार बच्चों की मां है, जिससे परिवार और गांव में भी हड़कंप मच गया है।

Shrabasti News

विज्ञापन

थाना प्रभारी से लगाई मदद की गुहार

पीड़ित ने थानाध्यक्ष से अपील की है कि उसकी पत्नी और गायब पैसों को खोजने में मदद की जाए। उसने कहा कि वह बहुत परेशान है और अब खुद ही कुछ नहीं कर पा रहा।

ऐसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं सामने

अलीगढ़-‘सास दामाद मामला’

विज्ञापन

यहां एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। करीब दस दिन बाद वह लौटी और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काउंसलिंग की। महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया और उसके साथ वापस जाने से इनकार कर दिया। वह अब अपने दामाद के साथ रह रही है।

बदायूं-‘समधी-समधन का मामला’

विज्ञापन

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अपने समधी के साथ भागने का आरोप लगाया था। लेकिन महिला ने सामने आकर उल्टा पति पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि वह कई बार प्रताड़ित की गई और अंततः तंग आकर अपने भाई के घर चली गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ