Shocking News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला (Shocking News) सामने आया है। मामला भी ऐसा है कि पुलिस के साथ जिला का परिवहन विभाग भी चकरा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला की जांच शुरू कर दी है।
शहर में चेकिंग हुई तो पकड़े गए दो वाहन
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मथुरा जिले में दो वाहनों को जब्त करते हुए उनके चालकों के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक को रोका गया।
बस और कार पर लगी थी एक ही नंबर प्लेट
बताया गया है कि इसी दौरान चेकिंग में एक बस को भी रोका गया। अधिकारी ने जब गौर से देखा तो पता चला कि बस और कार में लगी नंबर प्लेट एक ही है। यह देखकर अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस ने आरटीओ को दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी तत्काल जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरटीओ ने शुरू की जांच
मथुरा के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) मनोज कुमार ने बताया कि दो वाहन (एक बस और एक कार) एक ही नंबर की वाहन पंजीकरण प्लेट लगाकर चल रहे थे। आरटीओ ने बताया कि शहर में फर्जी या अनुचित वाहन पंजीकरण प्लेट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में पकड़े थे एक ही नंबर के तीन ऑटो
बता दें कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां न्यू आगरा थाना पुलिस ने एक ही नंबर के तीन ऑटो पकड़े थे। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों ऑटो को जब्त किया और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
उत्तर प्रदेश के ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
6 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines