उत्तर प्रदेश के झांसी में महिला ऑटो चालक अनीता चौधरी की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले तो पुलिस को एक PCR कॉल आया था. जिसमें ये कहा गया था और एक महिला ऑटो के नीचे दबी हुई थी.
जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को देखा, वह बेहोश पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था. पहले तो पुलिस को लगा था कि उसकी मौत हादसे में हुई है. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो सच्चाई सामने आई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला को गोली मारी गई है.
वहीं, पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. पुलिस को अनीता के लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में भी पता चला है जिसने इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस वारदात के मुख्य आरोपी मुकेश झा की तलाश जारी है. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. पुलिस के मुताबिक मृतका मुख्य आरोपी मुकेश झा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और बीते कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था.
हत्या को रोड एक्सीडेंट दिखाने की हुई थी कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात नवाबाद थाना क्षेत्र में 40 साल की अनीता चौधरी का शव खून से लथपथ हालत में मिला था. पास ही में उनका ऑटो भी पलटा हुआ पड़ा था. पहली नजर में लगा कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया होगा और अनीता की ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई. लेकिन जब परिजनों ने शव देखा तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई. परिजनों का कहना था कि अगर एक्सीडेंट होता तो शरीर के और भी किसी हिस्से में चोट आती लेकिन अनीता के सिर्फ सिर में चोट लगी थी. इसके अलावा मृतका का मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल और मोबाइल फोन भी गायब मिले. परिजनों का कहना है कि पहले महिला के साथ लूटपाट की गई फिर उसे मार दिया गया और ऑटो को जानबूझकर पलट दिया गया जिससे ये घटना एक एक्सीडेंट लगे.
अनीता मनोज के साथ थी लिव-इन रिलेशन में
एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश झा पिछले 6-7 साल से अनीता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश झा, उसके बेटे शिवम झा और बहनोई मनोज झा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम झा और मनोज झा को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मुख्य आरोपी मुकेश झा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पिछले 6-7 सालों से मृतका के संपर्क में था और कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, पुलिस को शक है कि मुकेश ने ही हत्या की साजिश रची थी. मंगलवार सुबह, पुलिस ने बताया कि उन्होंने झांसी में बरुआ सागर बांध के पास से उसकी कार बरामद की है. एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है और बताया कि रविवार रात को अनीता के ऑटो-रिक्शा का पीछा करते हुए उसी कार को CCTV कैमरों में देखा गया था.
उसे इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में संदिग्ध उसके बेटे और साले को हिरासत में लिया गया है ताकि मुकेश के ठिकाने के बारे में पूछताछ की जा सके.
मनोज ने अनीता पर बनाया था रिलेशनशिप का दबाव
नवाबाद पुलिस स्टेशन के SHO रवि श्रीवास्तव ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि अनीता पिछले चार महीनों से ज़्यादा समय से मुकेश से बात नहीं कर रही थी और उसने उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे. हालांकि, मुकेश बार-बार उस पर रिलेशनशिप जारी रखने का दबाव डाल रहा था. उन्होंने कहा कि मामला बिगड़ने की वजह ही हत्या का मकसद लग रहा है.
SHO श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता झांसी शहर की पहली महिला थी जिसने ऑटो-रिक्शा चलाने को अपना पेशा बनाया और दूसरी महिलाओं को भी इसे अपनाकर रोज़ी-रोटी कमाने के लिए प्रेरित किया.
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines