एंबुलेंस से उतरते ही चिल्लाई, महिलाओं ने बीच सड़क पर जान बचाई, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Shocking Baby Delivery In Badaun: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पर एम्बुलेंस उतरने के बाद महिला का लेबर पैन बढ़ गया।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Shocking Baby Delivery In Badaun, उझानी: उत्तर प्रदेश के बदायूं से बेबी डिलिवरी का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां गर्भवती महिला ने एंबुलेंस से उतरते ही खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया और इतना ही नहीं उसके भी लगभग आधा घंटा बाद महिला चिकित्सक ने प्रसूता को अस्पताल में भर्ती किया। गनीमत है कि फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार, प्रसूता की पहचान निशांत के रूप में हुई है, जो पंचायत के बरसुआ गांव की रहने वाली है। शुक्रवार दोपहर को निशांत को लेबर पैन शुरू हुआ। परेशानी ज्यादा होने पर गर्भवती निशांत के पति आजम ने एम्बुलेंस बुलाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकल गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पर एम्बुलेंस उतरने के बाद महिला का लेबर पैन बढ़ गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में बैठी महिलाओं ने धोती तान कर प्रसूता महिला की मदद की। जिसके बाद गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: इश्क में चली गई जान…इंजीनियर बनने दिल्ली आया, मुस्लिम लड़की के प्यार में फंसा, 3 बहनों का इकलौता भाई था
हैरानी की बात ये है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में महिला की इस तरह की डिलिवरी के बाद भी उसे अस्पताल में आधे घंटे बाद भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बच्चे के जन्म के आधे घंटे बाद स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक कमरे से आई तब जाकर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य और सुरक्षित है।
इस मामले को लेकर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने कहा कि डिलिवरी के वक्त अस्पताल का स्टाफ आ गया था प्रसूता को लेवर रूम में भर्ती कराया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: