UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी खास पहचान रखने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव इस वक्त खासी चर्चाओं में हैं। हालांकि उनके पहचान अपनी बेबाकी के लिए भी है। इस बार उन्होंने सीएम योगी से बात होने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वे जब चाहें तब योगीजी से बात होती है। वो हमारा पूरा सम्मान करते हैं। शिवपाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
फिर दिखा शिवपाल यादव का बेबाकी अंदाज
जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार चल रहा है। भाजपा और सपा अपनी पूरी ताकत से जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव घोसी पहुंचे। इस दौरान शिवपाल यादव ने मीडिया से बात की। अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने सवालों के जवाब दिए।
पहले मुस्कुराए, फिर कहा ये…
बातचीत के दौरान शिवपाल यादव से पूछा गया कि क्या सीएम योगी से उनकी बात होती है? इस पर पहले तो शिवपाल मुस्कुराए, फिर कहा कि नेता जी, हमने और अखिलेश ने… सभी ने मदद की है। इसलिए वो हमारा सम्मान करते हैं। फोन पर जब चाहें तब योगी जी से बात होती है। उन्होंने कहा कि आप चाहें तो अभी बात करें… करना चाहें तो बात हो जाती है और होनी भी चाहिए।
दारा सिंह के लिए कह दी ये बात
इसके बाद शिवपाल यादव ने दारा सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने दारा सिंह को दलबदलू तक कह दिया। आरोप लगाया कि वे सत्ता और सीट के लिए ऐसा करते हैं। कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines