Shivpal Yadav reaction on CM Yogi Aditya nath Statement: सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने तंज कसा है। शिवपाल यादव ने कहा कि पीडीए ना तो बंटेगा और ना ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वो बाद में पिटेगा। अधिकारियों की चेतावनी पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। शिवपाल ने कहा कि वह वोट नहीं डालने दे रहे, वह वोट मांगने का काम करते हैं, बीजेपी के लोग वोट मांगते नहीं हैं, अधिकारियों से वोट मंगवाते हैं।
करहल में सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के समर्थन में रैली करने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार जसवंत नगर से भी बड़ी जीत होगी। शिवपाल ने कहा कि अब रिश्तेदारी टूट चुकी है पार्टी में ऐसे भगोड़े कभी वापस नहीं लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः शादीशुदा या तलाक शुदा… पूजा खेडकर के माता-पिता को लेकर बड़ा खुलासा, हलफनामे में सामने आई सच्चाई
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो
वहीं यूपी पीसीसी चीफ अजय राय के राम मंदिर और दीपोत्सव को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि यह हमारा पुराना त्योहार है, सब लोग घरों में दीपक जलाते हैं। जितनी जिसकी जो इच्छा होती है, वह उतने दीपक जलाए। बीजेपी के लोग हमेशा ड्रामा करते हैं। वहीं प्रशासन की ओर से मंगाई गई 13 बटालियन बीएसएफ को लेकर कहा कि जनता के सामने फेल होंगे। अधिकारी लोग संविधान की कसम खाते हैं। हम लोग तो संविधान की रक्षा करेंगे। हम चाहते हैं कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हो।
ये भी पढ़ेंः लखनऊ थाने में मौत मामले पर बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मियों पर ही FIR, इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बीजेपी ने इस बार करहल सीट से अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में करहल सीट पर सपा के लिए बड़ी चुनौती है। बता दें कि बीजेपी 9 में से 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एक सीट उसने आरएलडी को दी है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
6 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
11 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
16 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines