Shivpal singh Yadav statememt Dimple Yadav: “पहले हम समझते थे कि हवाई यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन अब यह भी खतरे में है. सरकार सिर्फ उगाही और जनता को लूटने में लगी हुई है.” यह कहना था प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का, जिन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए विमान हादसे के खतरे पर भी चिंता जताई, जिसमें सपा सांसद डिंपल यादव सवार थीं. इटावा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. बैठक में संगठनात्मक तैयारियों पर जोर देते हुए शिवपाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ता 2027 के चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए जुट गए हैं.
रामभद्राचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
बैठक के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने पश्चिमी यूपी को “मिनी पाकिस्तान” बताने वाले स्वामी रामभद्राचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि रामभद्राचार्य को अब कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इन्हीं ने तो सरकार बनाई थी और इन्हीं का राज्य है. ऐसे में उनके बयानों पर तरस ही आता है.” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पोल खुल चुकी है. जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां पर इन लोगों ने वोट चोरी करके अपनी सरकार को बनाया है. अब हम लोग इन लोगों को चोरी नहीं करने देंगे. जनता भी समझ चुकी है बीजेपी ने उन्हें धोखा दिया है.
यह भी पढ़ें: पटना में NDA की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान, ‘बिहार चुनाव में सभी सीटों पर फिर जीतेंगे नीतीश’
स्मार्ट मीटरों पर भी शिवपाल सिंह यादव ने सवाल उठाए
विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर भी शिवपाल सिंह यादव ने सवाल उठाए. उनका कहना था कि यह स्मार्ट मीटर बेहद तेज चलते हैं और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं. पहले जो बिजली का बिल ₹2000 आता था स्मार्ट मीटर लगने के बाद ₹5000 ₹7000 तक पहुंच गया है. इतनी तो महंगी बिजली देश के किसी भी राज्य में नहीं है जितनी उत्तर प्रदेश में है. किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया. शिवपाल ने कहा कि किसानों को खाद लेने के लिए पूरे दिन लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है. पहले खाद की बोरियां 50 किलो की मिलती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने पहले उसे 45 और अब 40 किलो की कर दिया है, जबकि दाम आसमान छू रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान गिराए बम, मैच खेलें हम’, IND vs PAK क्रिकेट मुकाबले के बायकॉट की मांग क्यों? विवाद की असली जड़ क्या
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines