ग्रेटर नोएडा म्यू -2 शिव शक्ति अपार्टमेंट में पिछले करीब 4 दिन से पानी की मोटर खराब पड़ी है। यहां रहने वाले 1800 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि ग्रटर नोएडा प्राधिकरण से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। रविवार को निवासियों ने प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यूजीआर पंप हाउस का घेराव किया। निवासी रात के समय भी धरना दे रहे हैं।
1 साल से कर रहे हैं शिकायत
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पिछले एक साल से प्राधिकरण को लगातार शिकायत की जा रही है कि जल आपूर्ति के लिए मोटर का बैकअप रखा जाए, ताकि मोटर खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था हो। इसके बावजूद प्राधिकरण की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि यहां हर दूसरे-तीसरे दिन मोटर खराब हो जाती है और उसके बाद 3-4 दिनों तक जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहती है। इसके बावजूद निवासी नियमित रूप से पानी का बिल जमा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील सोसायटी में 3 दिन में 2 बार गिरा प्लास्टर, निवासी में आक्रोश
ठेकेदार और प्राधिकरण के बीच मिलीभगत
वहीं निवासियों ने ठेकेदार और प्राधिकरण के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी शिकायत की जाती है, ठेकेदार का मुंशी साफ कह देता है कि तीन-चार दिन से पहले मोटर नहीं बदलेगी, चाहे जो कर लो। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं किया गया, तो हम सोमवार से हर पार्किंग में अपने खर्च पर समरसेबल पंप लगवाना शुरू कर देंगे।
प्राधिकरण के अधिकारी खा रहे मलाई
निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी सिर्फ मलाई खा रहे हैं, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। उनका कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अरविंद पहलवान, समर, वेद प्रकाश, रविंद्र, गौतम, नीरज गौड़, उमेश राय, सुभाष, राहुल समेत भारी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines