अमित शर्मा, शामली
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय ने महिला शव के कान से सोने के कुंडल चुराए हैं। अस्पताल के वार्ड बॉय की यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज में वार्ड बॉय महिला शव के कान से कुंडल चुराते साफ देखा जा सकता है। वहीं, इस वायरल सीसीटीवी फुटेज ने सीएमओ को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।
सड़क हादसे में महिला की मौत
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला शामली के सरकारी जिला अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, श्वेता नाम की एक महिला अपने परिजन के साथ शामली से होते हुए मेरठ जा रही थी। इस दौरान वह थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के बाईपास रोड पर पहुंची, जहां महिला की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इस सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत घायल महिला को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की मौजूदगी में की चोरी
इसी दौरान अस्पताल में काम करने वाले एक वार्ड बॉय ने महिला के परिजनों की मौजूदगी में ही बड़ी सफाई से उसके कानों के कुंडल चुरा लिए। जब महिला के परिजनों ने देखा कि महिला के कानों से कुंडल गायब हैं, तो उन्होंने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। इसके बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया। CCTV फुटेज में एक वार्ड बॉय मृतक महिला के कान से कुंडल चुराते दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: गजब है… कोर्ट रूम के अंदर कटी एडवोकेट क्लर्क की जेब, ‘शहर’ में बुलंद हैं जेबकतरों के हौसले, जानें पूरा मामला
फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्ड बॉय पहले धीरे से एक कान का कुंडल चुराता है और उसे जेब में रख लेता है। इसके बाद वह फिर मृतक महिला की बॉडी पर चादर ढकने के बहाने से महिला की गर्दन को दूसरी तरफ घुमाकर उसके दूसरे कान से भी कुंडल चुरा लेता है और अपने जेब में रख लेता है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
14 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines