हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP पुलिस की शर्मनाक करतूत! मेरठ में अज्ञात लाश को दूसरे थाने की सीमा में फेंका, चौकी प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

यूपी के मेरठ में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक शव के केस से बचने के चक्कर में पुलिसकर्मियों ने अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। UP पुलिस की शर्मनाक करतूत! मेरठ में अज्ञात लाश को दूसरे थाने की सीमा में फेंका, चौकी प्रभारी समेत 3 सस्पेंड

विज्ञापन
UP POLICE

यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। मेरठ में एक अज्ञात लाश के केस से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाश को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंक दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। एल ब्लाक चौकी प्रभारी जितेन्द्र, आरक्षी राजेश व होमगार्ड रोहताश को निलंबित कर दिया गया।

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात पहले दो पुलिसकर्मी बाइक से आए। तुरंत उनके पीछे एक ई-रिक्शा आया।
कुछ देर तक दोनों पुलिसकर्मी जगह ढूंढते रहे। जगह तय करने के बाद शव को ई-रिक्शा से उतारकर बंद दुकान के बाहर रख दिया। ई-रिक्शा वहां से चला गया। कुछ सेकंड बाद दोनों पुलिसकर्मी भी वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के कई ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी, मॉल के बाथरूम में मिला पत्र, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सीसीटीवी से खुली पोल

मेरठ के लोहिया नगर में रहने वाले रोहित कुमार की पीटीएस रोड पर स्टेशनरी की शॉप है। बताया गया कि वह शुक्रवार सुबह बजे अपनी दुकान पर पहुंचे तो शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया। बाद में रोहित ने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो हैरान हो गए। सीसीटीवी फुटेज आते ही पूरे मामले से पर्दा उठ गया।

यह भी पढ़ें: यूपी में एनकाउंटर, गोली लगने के बाद पकड़ा गया एक बदमाश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola