रब ने बना दी जोड़ीः अजीम मंसूरी की शादी में पीएम मोदी और सीएम योगी को भी न्योता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Azim Mansoori: अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले उत्तर प्रदेश के शामली जिले के 2.3 फीट के अजीम मंसूरी (Azim Mansoori) की आखिरकार नवंबर में शादी है। अपनी शादी के लिए अजीम ने दुनियाभर के पापड़ बेले थे।
शामली से लखनऊ तक के अधिकारियों से शादी कराने की गुहार लगाई, तो विधायक से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक को पत्र भेजे। अब अजीम का प्रयास रंग लाया है। 7 नवंबर में उनकी दो फीट की बुशरा के साथ शादी है।
समाचार एजेंसी एएनआई को अजीम मंसूरी ने बताया कि मेरी शादी नवंबर में होगी। मैं अपनी शादी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण कार्ड दूंगा। अजीम ने कहा कि मैं पीएम मोदी को कार्ड देने के लिए दिल्ली जाऊंगा और सीएम योगी को देने के लिए लखनऊ जाऊंगा। बता दें 2.3 फीट के अजीम की दुल्हनिया दो फीट की है।
Uttar Pradesh | Azeem Mansoori, a 2.3 feet tall man, in Shamli district, wants to invite PM Modi & UP CM Yogi Adityanath to his wedding as he finally ties the knot in November pic.twitter.com/quhYaUyOKx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 29, 2022
बता दें कि अजीम मंसूर का कद काफी कम होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। इस कारण वह काफी परेशान थे। उन्होंने अपनी शादी कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार तक लगाई थी। उनका कहना था कि अधिकारी उनकी शादी कराने में मदद करें। उनके लिए दुल्हन की तलाश करें।
"मोदी-योगी को शादी में बुलाऊंगा, कार्ड देने के लिए दिल्ली भी जाऊंगा !"- अजीम मंसूरी #UttarPradesh #viral pic.twitter.com/GZ4X1HVAXe
— News24 (@news24tvchannel) October 30, 2022
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अजीम मंसूरी अपनी नजदीकी कोतवाली इंस्पेक्टर के सामने भी पेश हुए थे। उन्हें एक शिकायती पत्र देकर शादी कराने की गुहार लगाई थी। तभी अजीम मीडिया की नजरों में आ गए। लिहाजा उनके लिए हापुड़ की रहने वाली दो फीट की बुशरा का रिश्ता आ गया। अजीम ने बताया कि जैसे ही रिश्ता आया तो उन्होंने और उनके परिवार वालों ने तत्काल हां कर दी।
दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 7 नवंबर को निकाह की तारीख तय हुई। 17 अक्टूबर को अजीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में अजीम अपने कपड़ों का नाप देते हुए दिख रहे थे। उन्होंने शादी के लिए शेरवानी और थ्री पीस सूट का सिलवाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: