Shakurbasti Mathura EMU Train Derailed: अचानक ट्रेन पटरी छोड़कर प्लेटफार्म पर चढ़ गई। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि ट्रेन के पहिए घिसटने के कारण थम गए, नहीं तो ट्रेन में सवार लोगों की जान जा सकती थी।
<
>
हादसे में कोई शख्स घायल नहीं हुआ
घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। मंगलवार रात करीब 11 बजे शकुरबस्ती मथुरा EMU पटरी से उतर गई और प्लेटफार्म पर चढ़ गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस तरह ट्रेन के पटरी से उतरने से रेलवे विभाग, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
यह भी पढ़ें: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की 8 तस्वीरें
अचानक इंजन चलना जांच का विषय
घटना के बारे में मथुरा रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर SK श्रीवास्ताव जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसेंजर्स ट्रेन से उतर चुके थे। इसके बाद अचानक इंजन चालू हुआ और ट्रेन बैलेंस बिगड़ने से प्लेटफार्म पर चढ़ गई। ऐसे में जांच का विषय यह है कि आखिर ट्रेन का इंजन चालू कैसे हुआ, जबकि ट्रेन रुकी हुई थी और पैसेंजर्स भी उतर चुके थे।
यह भी पढ़ें: अनोखी Love Story: लड़की ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर, दुकान में शुरू हुई प्रेम कहानी
ओडिशा में हुआ हादसा याद आया
वहीं हादसे की वजह से प्लेटफार्म डैमेज हुआ है, जिस वजह से मथुरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेलवे के उच्च अधिकारियों को हादसे की रिपोर्ट दे दी गई है। जून 2023 में ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में 200 से ज्यादा मारे गए थे। मथुरा में हुए हादसे ने लोगों को वह हादसा याद दिला दिया।
<
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
15 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
23 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines