Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और गंगा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर राहत बचाव का काम जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: पायलटजी आपका नंबर नहीं आएगा, भरतपुर में अमित शाह बोले- ये खामखा झगड़ रहे, सरकार तो BJP की बननी है
ओवरटेक करने की होड़ में हुआ हादसा
यह हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सुनौरा गांव में भागवत कथा चल रही थी। महिलाएं और बच्चियां गर्रा नदी से जल लेने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंची थीं। जल भरने के बाद सभी वापस आ रहे थे। उनके साथ दो ट्रॉलियों में सवार लोग थे। रास्ते में दोनों ट्रॉलियों में आगे निकलने की होड़ लग गई। तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों को बचाने में जुट गए। विधायक सरोना कुशवाहा और पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंची।
एसपी एस आनंद ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। राहत की टीमें लगी हुई हैं।
और पढ़िए – CBI का समन: अरविंद केजरीवाल का मोदी पर बड़ा हमला, कहा- प्रधानमंत्री सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं
पीएम और सीएम योगी ने जताया हादसे पर दुख
शाहजहांपुर में हुए हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्घटना आहत करने वाली है। जिन लोगों के प्रियजनों की मौत हुई, उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। वहीं, सीएम योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत बचाव संचालित करने और घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देशित किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
11 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
12 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
17 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines