Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से प्रेम प्रसंग का आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बेटी की शादी से पहले उसकी मां अपने समधी के साथ फरार हो गई। मामला खुलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पंचायत हुई, लेकिन चार बच्चों की मां अपने प्रेमी (समधी) के साथ रहने पर ही अड़ी रही। हालांकि पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया है। बता दें कि चार बच्चों की मां सीमा हैदर भी अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आ गई है।
रिश्ता तय होने पर हुआ संपर्क
जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र की है। यहां एक शख्स ने अपनी बेटी का रिश्ता कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। रिश्तेदारी होने के कारण दोनों परिवारों के लोगों का एक दूसरे के गांव में आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान अजब प्रेम की गजब की शुरुआत हो गई।
यह भी पढ़ेंः डेटिंग ऐप पर ‘प्यार’ तलाशने वाले सावधान! आप न हो जाएं ‘सेक्टॉर्शन’ गैंग के शिकार
मामला खुलते ही मच गया हड़कंप
बताया गया है कि लड़की की मां का अपने चचेरे समधी से संपर्क हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों इतने करीब आ गए कि जमाने की बगावत कर दी। शादी की तारीख से पहले ही महिला अपने चचेरे समधी के साथ फरार हो गई। मामला खुलते ही हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन मामला सिफर निकला।
थाने में हुई पंचायत
इसके बाद मामला थाना पुलिस के सामने पहुंचा। यहां भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन महिला अपने प्रेमी समधी के साथ रहने की बात पर ही अड़ी रही। दोनों परिवारों में की काफी मशक्कत के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला तो पुलिस ने महिला और प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया। हालांकि मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
12 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines