Uttar Pradesh Crime: (सुशील शुक्ला, शाहजहांपुर) यूपी के शाहजहांपुर जिले के विधायक वीर विक्रम सिंह को किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर जान से मार देने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि परिवार समेत विधायक को खत्म कर देंगे। अज्ञात शख्स ने व्हाट्सएप नंबरों से फोन किया। उसके बाद विधायक से 4 मिनट तक गालीगलौज की। विधायक के निजी सचिव ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि विधायक और उनके परिवार को खतरा है। वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस जिले की कटरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें:चाकू गर्म कर जलाए प्राइवेट पार्ट, सौतेली मां ने पार की जुल्मों की हद; पिता की छुट्टी से खुला ये डरावना राज
निजी सहायक जगबीर सिंह के अनुसार 19 अगस्त को विधायक के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई थी। सामने वाले ने विधायक से 4 मिनट तक गालीगलौज की। उनको परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद फोन काट दिया। भाजपा विधायक ने परिवार की जान को खतरा बताया है। निजी सहायक ने बताया कि अगर भाजपा विधायक या उनके परिजनों को कुछ होता है तो धमकी देने वाला शख्स ही जिम्मेदार होगा। UP पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
15 दिन पहले सामने आई थी खुफिया रिपोर्ट
जगबीर सिंह के अनुसार 15 दिन पहले सरकारी खुफिया एजेंसी ने भी अपनी रिपोर्ट में उनकी जान को खतरा बताया था। जिसके बाद विधायक के आवास के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जगबीर सिंह ने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वाले आरोपी को जल्द अरेस्ट किया जाए। वहीं, तिलहर सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि उन्हें विधायक के निजी सचिव की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। जैतीपुर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:विधानसभा उपचुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ मांग रहे ‘फ्रीहैंड’, क्या CM की सभी डिमांड पूरी करेगी BJP?
यह भी पढ़ें:BSP सुप्रीमो मायावती के पक्ष में उतरे अखिलेश यादव, SP अध्यक्ष ने BJP से कर डाली ये बड़ी डिमांड
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines