हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बच्ची को कंधे पर बैठाकर घर जा रहा था शख्स, सामने आते ही बदमाश ने मार दी गोली, Video

विज्ञापन

Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर (Crime News) सामने आई है। यहां एक युवक डेढ़ साल की बेटी को अपने कंधे पर बैठाकर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बदमाश ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही बच्ची और युवक सड़क पर गिर गई।

दिल्ली के लिए रेफर किया शख्स

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। युवक के चाचा की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1691077743956697088

तीन साल पहले की कहानी सामने आई

जानकारी के मुताबिक मामला शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई इलाके का है। यहां शोएब अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता है। बताया गया है कि तीन साल पहले शोएब की शादी चांदनी नाम की युवती के साथ हुई थी। शाहजहांपुर के सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि शोएब से पहले चांदनी की शादी तारिक के भाई के साथ तय हुई थी, लेकिन फिर रिश्ता टूट गया था। इसके बाद शोएब से चांदनी की शादी हुई थी।

गोली लगते ही सड़क पर गिरे बाप-बेटी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इसी बात को लेकर तारिक शोएब से दुश्मनी मानता था। रविवार रात को जब शोएब अपनी बेटी को कंधों पर बैठाकर ले गली से जा रहा था। तो आरोपी सामने आया और शोएब के सिर में गोली मार दी। बच्ची और शोएब दोनों वहीं गिर गए। बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। उधर शोएब को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के रेफर कर दिया गया है।

आरोपियों की तलाश में टीमें जुटीं

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, शोएब के चाचा की तहरीर पर तीन आरोपियों के खुलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें