Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी मार्ग पर 25 मार्च से चौड़ीकरण का काम चल रहा है। ग्रेनो अथॉरिटी का दावा था कि इस काम को 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। जिसे लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया। जिसके बाद से 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से परेशान होना पड़ रहा है। अब शाहबेरी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर नई अपडेट सामने आई है। अथॉरिटी के मुताबिक, इस काम में अभी 20 दिन और लग सकते हैं। जबकि काम की धीमी गति को देखते हुए इसे पूरा होने में 2 महीने से ज्यादा समय लग सकता है।
25 मार्च से चल रहा है काम
जानकारी के मुताबिक,शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 25 मार्च से शुरू हुआ है, लेकिन मौके पर मजदूरों की बेहद कम संख्या देखी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी साथ में किया जा रहा है, जिससे काम में अतिरिक्त समय लग रहा है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एक अधिकारी ने कहा कि क्रॉसिंग रिपब्लिक तक दोनों ओर चौड़ीकरण और नाले का निर्माण जारी है। काम को तेजी के साथ किया जा रहा है।
लोग काट रहे 6 किलोमीटर का चक्कर
शाहबेरी मार्ग पर स्थित बालाजी एन्क्लेव और वृंदावन गार्डन सोसायटी के गेट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, जिससे करीब 20 हजार की आबादी को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आकाश और नसीम का कहना है कि पहले जहां उन्हें नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए केवल 500 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब 6 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके अलावा क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों को भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
सिर्फ 3 मीटर चौड़ा रास्ता, हर रोज लग रहा जाम
गोलचक्कर से लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक तक शाहबेरी मार्ग की मौजूदा चौड़ाई केवल 3 मीटर है। एक ही लेन की सड़क होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऊपर से दोनों तरफ से एंट्री गेट बंद होने के कारण ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर एक तरफ की सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाए, तो जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है।
मई के पहले सप्ताह तक काम पूरा करने का दावा
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह के मुताबिक शाहबेरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम तेज गति से किया जा रहा है। इस काम में अभी 20 दिन ओर लग सकते हैं। ऐसे में यह काम मई के पहले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि काम पूरा होते ही लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines