Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद का बार्डर होने की वजह से लंबे समय से अटकी शाहबेरी रैंप योजना को आखिरकार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मंजूरी मिल गई है। फ्लाईओवर का 200 मीटर लंबा रैंप गाजियाबाद की सीमा में उतरेगा, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। रोजाना इस मार्ग से 2 लाख से अधिक लोग सफर करते है।
शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव
फ्लाईओवर परियोजना को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण जल्द ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी करेगा। शासन को बजट व निर्माण एजेंसी के चयन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही एजेंसी का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगा बल
ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के त्रिकोणीय क्षेत्र में स्थित शाहबेरी में ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देना आवश्यक हो गया है। फ्लाईओवर इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस परियोजना में क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास नाले को ढककर रैंप को उतारने की योजना है, ताकि वाहन सुगमता से आगे बढ़ सके।
एनएचएआई से मिल सकता है बजट
फ्लाईओवर का बजट और निर्माण एजेंसी तय करने की जिम्मेदारी शासन पर है। सूत्रों की मानें तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इस परियोजना के लिए फंड उपलब्ध करा सकती है। जीडीए पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह इस परियोजना में वित्तीय सहयोग नहीं देगा।
आईआईटी रुड़की ने दी तकनीकी रिपोर्ट
फ्लाईओवर की तकनीकी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की ने तैयार की है। रिपोर्ट में ट्रैफिक घनत्व, फ्लाईओवर की लंबाई, चैड़ाई (7.5 मीटर से अधिक) और संभावित रुकावटों का विश्लेषण किया गया है। इन सभी नियमों को ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
नहीं मिला जाम से छुटकारा
हाल ही में शाहबेरी मार्ग को हर ओर से सड़क चौड़ी किया गया था और कुछ कट बंद किए गए, लेकिन इससे ट्रैफिक की स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। वर्तमान में इस मार्ग से लाखों वाहन गुजरते है। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी और IRP में ठनी, एफआईआर की आई नौबत
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
3 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
19 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
21 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
23 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines