Shafiqur Rahman Barq Passes Away: देश के सबसे उम्रदराज सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे काफी लंबे समय से बीमार थे, लेकिन इस महीने की शुरुआत में तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार 27 फरवरी की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बर्क अपने राजनीतिक करियर में 9 बार चुनाव जीत चुके थे और इस बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले थे। उन्हें समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर उनका निधन होने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 17वीं लोकसभा में वे सबसे ज्यादा उम्र के सांसद थे।
अखिलेश यादव ने जताया शोक
शफीकुर्रहमान बर्क के निधन की खबर की सूचना समाजवादी पार्टी ने पार्टी के ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करके दी। साथ ही पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बर्क के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शफीकुर्रहमान बर्क साहब हमारा साथ छोड़कर चले गए हैं। कई बार सांसद रह चुके बर्क साहब का इंतकाल अत्यंत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे, भावभीनी श्रद्धांजलि।
पोती कर रही थीं बर्क का इलाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शफीकुर्रहमान बर्क का 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में जन्मे थे। उनके परिवार में बेटा, पोता और पोती थे। उनका पोता विधायक है और पोती डॉक्टर हैं, जिनकी देखरेख में बर्क का इलाज चल रहा था, लेकिन उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
1996 में लड़ा था पहला लोकसभा चुनाव
शफीकुर्रहमान बर्क 4 बार विधायक और 5 बार लोकसभा सांसद रहे। उन्होंने साल 1996 में समाजवादी पार्टी की तरफ से मुरादाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और वे चुनाव जीत गए थे। दूसरी बार 1998 में और तीसरी बार 2004 में भी समाजवादी पार्टी की टिकट पर मुरादाबाद सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते।
2009 में उन्होंने बसपा की टिकट से संभल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए थे। 2019 में वे समाजवादी पार्टी में लौट आए और संभल से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ा। इस बार भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया था।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
19 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines